CrimeOdhisha

ओडिशा : महिला शिक्षक की जगह पुरूष शिक्षक ने ली तलाशी, आहत 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली

केन्द्रपाड़ा, 3 मार्च 2025

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक 18 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले एक पुरुष शिक्षक द्वारा “अनुचित तरीके से तलाशी” लिए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्रा की मां ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि 19 फरवरी को जब उनकी बेटी पट्टामुंडई कॉलेज में ओडिशा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) द्वारा आयोजित परीक्षा दे रही थी, तब एक पुरुष शिक्षक ने उसकी “अनुचित तरीके से तलाशी ली।” पट्टामुंडई ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज लेंका ने एफआईआर की विषय-वस्तु का हवाला देते हुए कहा कि महिला शिक्षकों के बजाय छात्राओं की तलाशी कथित तौर पर पुरुषों द्वारा ली गई, जो सीएचएसई दिशानिर्देशों के खिलाफ है।

शिकायतकर्ता ने कहा, “उत्पीड़न से परेशान होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने 24 फरवरी को आत्महत्या कर ली।” लेंका ने कहा, “शिकायत कल दर्ज की गई। हमने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ था। अगर सबूत मिलते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” हालाँकि, कॉलेज प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है।

पट्टामुंडई कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार भुयान ने कहा, “परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले छात्राओं की तलाशी महिला कर्मचारियों द्वारा ली जाती है। यह आरोप सच नहीं है कि एक पुरुष शिक्षक ने अनुचित तरीके से छात्रा की तलाशी ली।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  IPL मैच के दौरान बेंगलुरू में IPS अधिकारी के बच्चों के साथ छेड़छाड, मामला दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link