ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी के साथ जबरन किया गलत काम, पत्नी के घर में ना रहते हुए दिया घटना को अंजाम

रायगढ़, 3 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक मामले में सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ जुर्म कायम किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। जिसमें 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां अपने मायके गांव गई थी, घर में सौतेला पिता के साथ बेटी अकेली थी। तभी मौका पाकर जबरन सौतेला पिता ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जिसके बाद नाबालिग ने मामले की जानकारी अपनी मां को देते हुए खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी। इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है और उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : हत्या का आरोपी जेल से फरार, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link