NationalUttarakhand

माणा हिमस्खलन की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर खतरे की चेतावनी

देहरादून, 4 मार्च 2025:

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में 28 फरवरी को हुए भीषण हिमस्खलन की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस मामले की जांच के लिए जोशीमठ के एसडीएम को अधिकारी नामित किया गया है।

बदरीनाथ के पास हुए इस हादसे में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के आठ श्रमिकों की मौत हो गई थी। तीन दिनों तक चले बचाव अभियान में 54 में से 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस बीच, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने चमोली जिले के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन की आशंका जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की आशंका को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है, जबकि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आम जनता की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को नई गति: 39 कॉलेजों में 1790 नई सीटें स्वीकृत... विकसित होगा ये सिस्टम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link