National

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा की हालत पर रहस्य… एयर स्ट्राइक में घायल होने की खबरें सुर्खियों में

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में कोमा में होने का दावा, तेहरान के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज की बात, आधिकारिक पुष्टि नहीं

न्यूज डेस्क, 13 मार्च 2026:

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अटकलें तेज हो गई हैं। ब्रिटिश अखबार द सन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हालिया एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को गंभीर हालत में तेहरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि अस्पताल की जिस यूनिट में उनका इलाज चल रहा है, उसे पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रखा गया है और वहां सख्त निगरानी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमले में उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं। उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसमें एक पैर खोने की बात भी कही गई है। साथ ही पेट या लीवर में भी गंभीर चोट लगने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि ईरान के स्वास्थ्य मंत्री और ट्रॉमा सर्जन मोहम्मद रजा जफरगंडी इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

रिपोर्ट के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि मोजतबा खामेनेई उसी एयर स्ट्राइक में घायल हुए थे जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हुई थी, या किसी अन्य हमले में उन्हें चोट लगी।

Advertisement

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनकी स्थिति पर टिप्पणी की है। फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत में उन्होंने कहा कि संभव है मोजतबा खामेनेई जीवित हों, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हो सकती हैं। फिलहाल विश्लेषकों का कहना है कि ईरान की राजनीतिक और सैन्य व्यवस्था इस तरह बनी है कि शीर्ष नेता की सीधी मौजूदगी के बिना भी निर्णय प्रक्रिया जारी रह सकती है। हालांकि मोजतबा खामेनेई की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें  Instagram पर सोनिया गांधी की एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई अपनी किताब की झलक, इस दिन होगी प्रकाशित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link