NationalTravelUttar Pradesh

लखनऊ-हरदोई हाईवे पर वाहन चालकों को जल्द चुकाना होगा टोल टैक्स, बल्लीपुर में प्लाजा तैयार

लखनऊ, 6 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से हरदोई व अन्य जनपदों को जोड़ने वाले हाईवे पर वाहन चालकों को जल्द ही टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसके लिए बल्लीपुर में टोल प्लाजा बनाया गया है। दो हफ्ते बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से टोल वसूलने की तैयारी है।

टोल प्लाजा तैयार, कंपनी का चयन पूरा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार बल्लीपुर टोल प्लाजा रहीमाबाद और संडीला के बीच स्थित बल्लीपुर गांव में बनाया गया है। टोल वसूली के लिए कंपनी का चयन हो चुका है। जरूरी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

हरदोई, शाहजहांपुर व बरेली जाने वालों को भरना होगा टोल

Advertisement

टोल प्लाजा चालू होने के बाद लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। लखनऊ से हरदोई तक की फोरलेन सड़क पूरी हो चुकी है, हालांकि मलिहाबाद के पास कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य अभी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  ब्रह्मपुत्र मेगा-बांध : चीन की नई चाल पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को चेताया, कहा इसे 'गंभीरता से लेने की जरूरत'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link