Ho Halla Special

महिला दिवस: संकट में लाल मिर्च से भरी गोलियां चलाएगी लिपस्टिक गन, परिवार को भेजेगी लोकेशन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर,8 मार्च 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में आईटीएम गीडा की छात्राओं ने एक ऐसी लिपस्टिक बनाई है जो किसी मुसीबत में महिला को फौरी मदद पहुंचाएगी। इसे लिपस्टिक गन नाम दिया गया है जो सामने वाले पर लाल मिर्च व प्लास्टिक से भरी गोली दागने के साथ परिवार को कॉल कर आपकी लोकेशन भी भेज देगी।

लिपस्टिक गन के भीतर छिपा है खास मैकेनिज्म

ये भी पढ़ें:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व ही गोरखपुर में स्थित आईटीएम गीडा की इस लिपस्टिक गन का अविष्कार द्वितीय वर्ष की छात्रा इशरत खान और सृष्टि श्रीवास्तव ने किया है। इसका मैकेनिज्म कुछ ऐसा बनाया गया है कि ये संकट के समय महिलाओं की सुरक्षा का काम कर सके। आम लिपस्टिक की तरह ही लगने वाली इस गन में एक खास डिवाइस छिपी है। जो छेड़छाड़ या किसी आपात स्थिति में महिला की आवाज पहचानकर पुलिस और परिजनों को तत्काल कॉल व लोकेशन भेज सकती है।

Advertisement

हमलावर को असहाय कर देगी लिपस्टिक गन की खास बुलेट, तेज आवाज से लोगों का ध्यान खींचेगी

छात्रा इशरत खान व सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि इसे लिपस्टिक जरूरत पड़ने पर गन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 5 मिमी. का बैरल लगाया गया है, जिसमें 4 मिमी की प्लास्टिक और लाल मिर्च से बनी गोलियां भरी जाती हैं। ये बुलेट अपराधी की आंखों में तेज जलन उत्पन्न कर उसे असहाय बना देती हैं। जिससे महिला को मौके से भागने का समय मिल सकेगा। इसके साथ ही, गन की फायरिंग की तेज आवाज से आसपास के लोग सतर्क हो जाएंगे और सहायता के लिए आगे आ सकते हैं।

कार्बन फाइबर से बनी गन का वजन है 50 ग्राम

यह लिपस्टिक गन विशेष कार्बन फाइबर से बनाई गई है और इसका वजन मात्र 50 ग्राम है। इसे बनाने में वॉइस मॉड्यूल, तीन वोल्ट की बैटरी, मेटल पाइप, पीसीबी बोर्ड, जींस बटन, माइक आदि का इस्तेमाल किया गया है। आईटीएम गीडा के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने कहा कि लिपस्टिक गन महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस इनोवेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा का समापन, गुयाना से दिल्ली की लिए हुए रवाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link