NationalUttar Pradesh

अमेठी में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, चार महिलाओं समेत पांच हिरासत में

आदित्य मिश्र

अमेठी, 9 मार्च 2025:

यूपी के अमेठी जनपद के जगदीशपुर क्षेत्र में पालपुर कस्बे के एक मकान में लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर रविवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मकान से चार महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर हुई कार्रवाई

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि जामो रोड स्थित मकान में गुपचुप तरीके से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। स्थानीय लोगों को जब इस पर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा, जहां सौ से अधिक लोग मौजूद थे। उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। आर्थिक लाभ का प्रलोभन दिए जाने का भी आरोप है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को ईसाई धर्म से संबंधित कई पुस्तकें और अन्य सामग्री मिली है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को धर्म परिवर्तन कराए जाने का संदेह है। जगदीशपुर के थाना प्रभारी धीरेन्द्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  हर कोई चाहता है कि अखबारों में नाम छपे इसलिए दायर कर रहे याचिका, SC ने वक्फ कानून की नई याचिकाओं पर रोक लगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button