Uttar Pradesh

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को हाईकोर्ट से मिली जमानत

लखनऊ, 10 मार्च 2025:

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सीसामऊ, कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी को बड़ी राहत मिली है। रंगदारी मांगने के आरोप में पिछले दो साल से जेल में बंद दोनों भाइयों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है।

जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे सोमवार को सुनाया गया। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद दोनों अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

रिजवान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा विचाराधीन है, जबकि इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा करने का मुकदमा भी चल रहा है। इन मुकदमों के चलते उनकी रिहाई फिलहाल संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  'स्नेहबंधन' से पहले CM योगी का संदेश, पर्व की बधाई देकर कहा- बिटिया और बहना UP का गहना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link