CrimeRajasthan

राजस्थान : पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रही थी पत्नी, पति ने 30 वर्षीय पार्टनर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

जयपुर, 10 मार्च 2025

राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार दोपहर एक 30 वर्षीय व्यक्ति की उसकी लिव-इन पार्टनर के पति ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भरत योगी ने बताया कि यह घटना पानेरिया की मदारी इलाके में हुई, जहां डूंगरपुर जिले का जितेंद्र मीना अपनी लिव-इन पार्टनर डिंपल (25) के साथ किराए के कमरे में रहता था।

अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में डिंपल और उसके पति नरसी, जितेंद्र को चाकू मारने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिंतेद्र एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करता था, जहां डिंपल नर्स के रूप में कार्यरत है। कथित तौर पर वह उस समय मौजूद थी, जब उसके पति ने उसे चाकू मारा।”

पुलिस ने बताया कि आरोपी दम्पति भी डूंगरपुर जिले के रहने वाले हैं और फरार हैं तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या का मकसद स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में धामी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, दिल्ली दौरे पर सीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link