Ho Halla Special

कंगना को बाहर का रास्ता दिखाएगी बीजेपी?

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयान से हमेशा चर्चा में रहती हैं. किसानों पर दिए गए बयान की भी खूब चर्चा हो रही है. खबर है कि उनके बयानों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मंगलवार को तलब किया है. बीते दिनों कंगना ने बयान दिया था कि किसान आंदोलन के दौरान लाशें लटकी थीं. वहां पर दुष्कर्म हो रहे थे. हालांकि बीजेपी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है. बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग ने उनके बयान पर कहा कि यह कंगना का दिया गया बयान है पार्टी की राय नहीं है. बीजेपी कंगना रनौत की ओर से दिए गए बयान से सहमत है. बीजेपी ने कहा कि पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं.

मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी अराजकता हो सकती थी. उन्होंने कहा कि बाहरी ताकतें देश के अंदरूनी लोगों की मदद से हमें नष्ट करने की योजना बना रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर हमारा नेतृत्व कमजोर होता तो और उसमें दूरदर्शिता नहीं होती तो वे अपनी मंशा में सफल हो जाते. उन्होंने आगे कहा था, यहां पर जो किसान आंदोलन हुए वहां पर लाशें लटकी थीं. वहां पर दुष्कर्म हो रहे थे. किसानों के हितकारी बिल जो वापस लिए गए, तो पूरा देश चौंक गया. वो किसान आज भी वहां मौजूद हैं. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि बिल वापस ले लिया जाएगा.

बता दें, हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा और विपक्षी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमले करना शुरू कर दिया है. आप की हरियाणा इकाई ने तख्तियां लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए.

ये भी पढ़ें  यूपी विधानसभा : बजट सत्र से पहले सपा विधायकों का हंगामा, गगरी व बेड़ियों के साथ प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link