CrimeUttar Pradesh

ठगी का आरोपी गाजीपुर जेल से दे रहा था धमकी… जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित

लखनऊ, 17 मार्च 2025:

बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी विनोद गुप्ता को यूपी के गाजीपुर जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही थीं। उसने जेल के अंदर से पीड़ितों को फोन कर धमकाया और गवाही न देने के बदले पैसों का लालच दिया। जांच में उक्त आरोपों की पुष्टि के बाद डीजी जेल ने जेलर राकेश कुमार वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

जांच में अवैध पीसीओ का खुलासा

जेल में अवैध पीसीओ संचालित होने की जांच में पुष्टि हुई है। डीआईजी जेल की जांच में पाया गया कि कई बंदियों को फोन की सुविधा दी गई थी, जिसके लिए मोटी रकम ली जाती थी। इस मामले में पुलिस-प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई।

ये भी पढ़ें:

वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए मोटी रकम

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया कि अन्य कैदियों को भी मोबाइल पर बात कराने की सुविधा दी जा रही थी। इस सुविधा के बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन के दोषी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : गर्भवती महिला को अस्पताल ने नहीं किया भर्ती, ठेले पर प्रसव के दौरान बच्चे की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link