ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : ट्रैफिक पुलिस जवान ने पेड़ से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी

रायपुर, 20 मार्च 2025

कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ट्रैफिक पुलिस जवान की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। जवान की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मृतक जवान का नाम विकास पांडे बताया जा रहा है, जो 2019 से कोंडागांव में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार, विकास पांडे ने अपने सरकारी आवास परिसर में लगे आम के पेड़ पर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय जवान अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा अपने गृह ग्राम गए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दिल्ली : पार्किंग में खड़े स्कूटर पर बच्चे के बैठने पर मामूली विवाद में चाकू से हमला, एक की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link