NationalUttar Pradesh

लखनऊ : अगवा कर महिला की हत्या के मामले में आलमबाग इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ, 20 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ई-ऑटो से सफर कर रही एक महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद महिला का शव मलिहाबाद इलाके में फेंक दिया गया। महिला के जेवर, मोबाइल और रुपये छीन लिए गए।

इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग इंस्पेक्टर कपिल गौतम समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें चौकी इंचार्ज, नाइट अफसर, बस स्टैंड पर तैनात दो पुलिसकर्मी, पीआरवी कमांडर और एक कांस्टेबल भी शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और विशेष टीमों को जांच में लगाया गया है।

वाराणसी से लौटकर ऑटो से चिनहट के लिए निकली थी

अयोध्या जिले के रौनाही के रहने वाले सिलाई कारीगर की 35 वर्षीय पत्नी वाराणसी में नौकरी के इंटरव्यू के लिए गई थी। मंगलवार रात वहां से लौटकर वह लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पहुंची। रात करीब 1:30 बजे उसने अपने भाई को कॉल कर चिनहट कमता स्थित उसके घर आने की जानकारी दी। उसने बताया कि वह ई-ऑटो से आ रही है, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

Advertisement

मलिहाबाद में मिला शव, गले में कसा था दुपट्टा

भाई ने फोन बंद होने पर यूपी 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने सभी थानों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान बुधवार को महिला का शव मलिहाबाद के मोहम्मदनगर स्थित इशरत अली के बाग में मिला। गले में दुपट्टा कसा हुआ था और पास से जेवर, मोबाइल व पैसे गायब थे। महिला के भाई की शिकायत पर हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें  जेल पहुंचे सांसद अरुण गोविल, बंदियों संग साहिल व मुस्कान को भी सौंपी रामायण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link