Uttar Pradesh

साथ बैठ शराब पी फिर पिता पर हमला कर ली जान… थाने जाकर बताया मैने किया मर्डर

अमित मिश्र

प्रयागराज, 22 मार्च 2025:

यूपी के प्रयागराज जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित सेहरा गांव में बेटे ने लोहे की रॉड से वारकर पिता की जान ले ली। इसके बाद वो खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा मैने अपने पिता को मार डाला है।

नाबालिक है बेटा, शराब पीकर अक्सर करता था झगड़ा

ये भी पढ़ें:

सेहरा गांव में भारत लाल अपने नाबालिक बेटे के साथ रहता था। हालांकि उसकी चार बेटियां भी है लेकिन सभी शादी के बाद अपने ससुराल में रहती हैं। गांव मे अकेले रह रहे पिता के साथ बेटा भी गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया। स्थानीय लोग ये भी बताते हैं कि पिता पुत्र अक्सर एक साथ बैठकर शराब पीते थे। इसी दौरान तीन माह पूर्व दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर सुलह करवा दी थी।

लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने बेटियों को दी वारदात की सूचना

इसके बाद मामला शांत चल रहा था। शुक्रवार की रात भी दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बेटे ने बहन के प्रेम विवाह का जिक्र करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि बेटे ने लोहे का राड उठाकर उस पर वार करने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ वार करने से लहूलुहान पिता भारत लाल ने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद बेटा कौंधियारा थाना पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। अचरज में पड़ी पुलिस गांव आई और लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की बेटियों को वारदात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें  गुजरात : पाटन में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी लड़की को बचाने के प्रयास में कूदे चार लोगों की मौत।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button