Uttar Pradesh

मुरादाबाद में सांप्रदायिक झड़प, कीर्तन की तेज आवाज को लेकर दो पक्ष भिड़े

मुरादाबाद,26 मार्च 2025

मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में कीर्तन की तेज आवाज को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 16 नामजद लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे कीर्तन कर रही थीं, तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर पत्थरबाजी व हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। हालांकि, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि विवाद की शुरुआत सोमवार शाम को मस्जिद में एक जानवर के घुसने से हुई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन हालात को शांत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  नोएडा : लिफ्ट में बच्चे के साथ मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने से लोगों में फैला था आक्रोश।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link