NationalUttar Pradesh

सीएम ने लोकबंधु अस्पताल में निर्वाण संस्था के बीमार बच्चों से की मुलाकात, मुस्करा उठे चेहरे

लखनऊ, 28 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहन रोड स्थित निर्वाण संस्था में तबियत बिगड़ने के बाद चार मानसिक मंदित बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं 24 बच्चों का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है।
शुक्रवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीमार बच्चों से मुलाकात की।

स्नेह भरे लहजे में दिखी आत्मीयता

सीएम शुक्रवार को 11 बजे से पहले ही लखनऊ स्थित लोकबंधु राज नारायण कम्बाइंड अस्पताल पहुंचे। उन्होंने फूड पॉइजनिंग से प्रभावित बच्चों के पास जाकर उनसे मुलाकात की। उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। मानसिक मंदित बच्चे जो कह पाए उसे सुना और जो नहीं कह पाए उसे महसूस किया। मास्क लगाए सीएम जब उनसे रूबरू हुए तो उनके चेहरे पर तैर रही मुस्कान और स्नेह भरा लहजा देख बच्चे भी मुस्करा दिए।

ये भी पढ़ें:

चिकित्सकों से ली सेहत व इलाज की जानकारी

Advertisement

सीएम ने बच्चो का हाल देखने के बाद इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों में बताया कि बच्चों का समुचित उपचार पूरी प्राथमिकता पर किया जा रहा है। सीएम ने पूरी तन्मयता से बच्चों की सेहत पर ध्यान देने को कहा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के होटलों में बम की अफवाह से हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link