CricketUttar Pradesh

मनरेगा घपला: क्रिकेटर शमी की बहन व रिश्तेदारों से वसूल होगी लाखों की मजदूरी

अमरोहा, 31मार्च 2025:

यूपी के अमरोहा जिले में मनरेगा में फर्जीवाड़ा कर कई साल तक मजदूर बने रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना बहनोई गजनबी समेत परिवार के एक दर्जन सदस्यों से अब रिकवरी की जाएगी। जांच में ऐसे लोगों के भी नाम सामने आए हैं जो विदेश में रह रहे हैं। रिकवरी की जाने वाली रकम करीब दस लाख बताई गई है।

कई साल से जॉब कार्ड बनाकर चल रहा था खेल

जिले के जोया ब्लॉक के पलौला गांव की ग्राम प्रधान गुले आयशा हैं। वे क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की सास हैं। शबीना समेत उनके ससुराल के कई सदस्यों का नाम सालों तक मनरेगा मजदूरों की सूची में शामिल पाया गया था। जांच में सामने आया कि शमी की बहन शबीना, उनके पति मोहम्मद गजनबी और दो देवरों एमबीबीएस कर रहे आमिर सुहेल और एलएलबी छात्र शेखू ने मनरेगा के तहत मजदूरी की रकम प्राप्त की है। जांच और गहरी हुई तो पता चला कि परिवार के लगभग 12 लोगों के नाम इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

रविवार को भी खंगाले गए दस्तावेज, कार्ड निरस्त हुए, ग्रामीणों के बयान भी दर्ज

Advertisement

मामला सुर्खियों में आने के बाद सरकार ने रिपोर्ट तलब की तो रविवार को अवकाश के दिन भी ब्लॉक में दस्तावेज खंगाले जाते रहे। पता चला कि 2021 में ग्राम प्रधान के परिजनों के जॉब कार्ड बने और 2024 में कुछ कार्ड निरस्त किये गए लेकिन कई जॉब कार्ड काम भी करते रहे। फिलहाल इन्हें भी निरस्त किया गया है। ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। अफसरों के मुताबिक मजदूरी की रकम की रिकवरी होने के साथ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।

ये भी पढ़ें  2027 Election पर अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- सपने में दिखीं 270 सीटें, फर्जी प्रचार पर होगी FIR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link