Uttar Pradesh

सीएम बोले… राम-कृष्ण को मिथक कहने वालों में आस्था नहीं रखता भारत

सिद्धार्थनगर, 4 अप्रैल 2025:

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज इलाके में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम गुरु गोरक्षनाथ ज्ञान स्थली विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के ज्ञान की परंपरा के बारे में अगर जानना है, तो हमें वेदों को देखना होगा।

सिद्धार्थनगर में किया गोरक्षनाथ ज्ञान स्थली का उद्घाटन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ ज्ञान स्थली का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर दुनिया के अंदर करुणा और मैत्री का संदेश देने वाली भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरा है। भगवान बुद्ध ने तलवार के बल पर नहीं, उनके अनुयायियों ने भारत की ज्ञान परंपरा के बल पर दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया। राम -कृष्ण को मिथक बताने वाले लोगों पर भारत ने आस्था रखना छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:

शिक्षा में किए जाने वाला निवेश व्यर्थ नहीं होता

Advertisement

सीएम ने कहा कि शिक्षा में किया जाने वाला कोई भी निवेश और शिक्षा पर किया जाने वाला कोई भी खर्च कभी व्यर्थ नहीं जा सकता है, वह सदैव आपके जीवन में कुछ न कुछ अच्छा करके दिखाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने का ही परिणाम है कि प्रदेश में 17 अटल आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं। 18वें विद्यालय का बहुत शीघ्र उद्घाटन होने वाला है। 57 जनपदों में ‘मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय’में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा एक ही कैम्पस में, आधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है

ये भी पढ़ें  हमीरपुर की 'कीर्ति' ने बदली अपनी व औरों की तकदीर... कैंटीन से खड़ा किया मजबूत कारोबार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link