Uttar Pradesh

जेल अधीक्षक विवाद में डिप्टी जेलर की बेटी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

वाराणसी, 5 अप्रैल 2025:

यूपी की वाराणसी जिला जेल की पूर्व डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया की बेटी नेहा शाह ने जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। इसी से आहत होकर राष्ट्रपति को एक पत्र भी भेजा है। इस पत्र में नेहा शाह ने इच्छा मृत्यु देने की मांग की है।

जेल अधीक्षक पर लगाये गए थे उत्पीड़न के आरोप

बता दें कि वाराणसी जिला जेल के अधीक्षक उमेश सिंह पर कई महिला डिप्टी जेलरों ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वाली महिला डिप्टी जेलरों में शामिल मीना कनौजिया की बेटी ने अपनी कई मांगो को लेकर जेल अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी के तहत उसने एक पत्र राष्ट्रपति को भेजा है। इस पत्र में अपनी मांग और अन्याय का जिक्र करते हुए उसने इच्छा मृत्यु देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

मां को न्याय नहीं दिला सकता सिस्टम, मेरा पीछा कर रहे लोग

Advertisement

इसमें उसने लिखा, अब मुझे इस सिस्टम पर भरोसा नहीं रहा। इस देश में मेरी माँ को कोई न्याय नहीं दिला सकता। मुझे पता है कि सिस्टम उन्हें बचा लेगा, लेकिन मैं अब घुट-घुट कर नहीं जी सकती। उसने लिखा, “जब भी मैं घर से बाहर निकलती हूँ, लगता है कोई मेरा पीछा कर रहा है। हर वक्त मौत का डर मेरे साथ चलता है।

जेल मुख्यालय पर भी उठाए सवाल

नेहा ने अपने खत में कारागार मुख्यालय पर भी सवाल उठाए। उसका आरोप है कि उसकी माँ के मामले में एक सप्ताह में जांच और रिपोर्ट का वादा किया गया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। उसने लिखा, “मुझे एक तरफा कार्रवाई का शिकार बनाया गया। मेरी मम्मी के लिए कोई इंसाफ नहीं है।

ये भी पढ़ें  अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल 2025 के खिलाफ अमेठी और गोरखपुर में वकीलों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link