Uttar Pradesh

विजय किरन आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए सीईओ, अपर निदेशक पंचायती राज प्रतीक्षारत

लखनऊ, 9 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी विजय किरन आनंद को इन्वेस्ट यूपी का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। विजय किरन आनंद हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए मेलाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

इसके अलावा पंचायती राज विभाग में तैनात अपर निदेशक राजकुमार (प्रथम) को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। मालूम हो कि इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया था। उनके निलंबन के बाद से यह पद खाली पड़ा था।

सरकार ने विजय किरन आनंद को इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के साथ-साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का सचिव भी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इस दिशा में निवेश बढ़ाने और कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के लिए इन्वेस्ट यूपी की भूमिका बेहद अहम है। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश को हटाने का निर्णय लिया था।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  अमेठी : कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पीएम व गृहमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से भिड़ंत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link