Uttar Pradesh

पति-पत्नी के विवाद में भिड़ गए दो गुट, जमकर चले पत्थर और हुई फायरिंग

मेरठ,18 अक्टूबर 2024

 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की न्यू मदीना कॉलोनी में गुरुवार देर रात फायरिंग और पथराव से इलाका दहल गया। पति-पत्नी के विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। पथराव और फायरिंग के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस अब जांच में जुट गई है।

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की न्यू मदीना कॉलोनी में रहने वाली निशा की शादी चार साल पहले श्यामनगर निवासी आसिफ के साथ हुई थी। इन चार सालों के दौरान दोनों के दो बच्चे भी हुए। निशा को पता चला आसिफ के किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है, इसी बात को लेकर कुछ समय से दोनों में अनबन चल रही थी। 15 दिन पहले इसी बात को लेकर आसिफ और निशा में काफी झगड़ा हुआ और निशा मायके लौट गई।

पंचायत में शुरू हुई मारपीट

गुरुवार की शाम आसिफ अपने बच्चों से मिलने पहुंच गया। यहां पति-पत्नी के विवाद का मुद्दा उठ गया। आसिफ ने परिवार के कुछ लोगों और दोस्तों को बुला लिया। पंचायत में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तब आसिफ वहां से लौट गया। कुछ देर बाद वह आया और दोस्तों के साथ वहां मारपीट कर दी। एकाएक फायरिंग और पथराव से अफरातफरी मच गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें:

सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस


एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस को एक गोली का खोखा भी मिला है। सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए जा रहे हैं। मामले की जांच करवाई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें  राजा भैया के महल में ‘विजयराज’ की एंट्री : डेढ़ करोड़ के घोड़े संग UP के बाहुबली नेताओं में लग्जरी का नया शो!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link