Uttar Pradesh

लखनऊ में जुटे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी, निजीकरण का विरोध में जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ, 9 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण के विरोध में बुधवार को प्रदेश भर से आए बिजली कर्मचारियों ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित फील्ड हॉस्टल में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निजीकरण प्रस्ताव को रद्द करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

दूसरे राज्यों से भी पहुंचे बिजली कर्मी नेता

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभियंता और कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ देश के अन्य राज्यों से भी बिजली कर्मी नेता लखनऊ पहुंचे हैं। इन नेताओं ने प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम को पावर कॉर्पोरेशन के अधीन रखने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें:

अधिकांश कार्यालयों व उपकेन्द्रों पर प्रभावित हुआ कार्य

प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए शक्ति भवन तक रैली को रोकने के लिए हजरतगंज और आस-पास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी है। रैली के चलते बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश कार्यालयों और उपकेन्द्रों पर विभागीय कार्य प्रभावित रहा। लाइन स्टाफ से लेकर अभियंता तक बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने के कारण बिजली से जुड़ी सेवाओं पर असर पड़ा।

ये भी पढ़ें  दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद को राहत नहीं, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link