Uttar Pradesh

इटावा : खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, महिला की मौत, बेटा और बहू झुलसे

अशरफ अंसारी

इटावा, 9 अप्रैल 2025:

यूपी के इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में मंगलवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग आग की चपेट में आ गए, जिनमें से एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी की बहू सिम्मी मंगलवार रात अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और आग लगने के कुछ देर बाद सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर सुमन देवी व बेटा नितिन मौके पर पहुंचे। वे दोनों भी आग की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण सुमन देवी और नितिन को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान सुमन देवी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : माथे पर टीका, गले में भगवा गमछा… इस तरह करते थे पशु तस्करी, पुलिस मुठभेड़ में खुली पोल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link