TravelUttar Pradesh

अलीगढ़ में भीषण हादसा : ट्रक से भिड़ी पुलिस वैन, दरोगा, 3 सिपाही और एक बंदी की मौत

अलीगढ़, 8 मई 2025:

यूपी के अलीगढ़ जिले के लोधा क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजाबाद से एक बंदी को पेशी के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे पुलिसकर्मियों की वैन चिकावटी मोड़ पर खड़े एक कैंटर (ट्रक) से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे की जांच की। इस हादसे में एक दरोगा, तीन सिपाही और एक बंदी की मौके पर ही मौत हो गई। एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। बरसोली, हाथरस निवासी सिपाही शेरपाल सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बंदी को पेशी पर ले जा रही थी पुलिस टीम

Advertisement

एसपी सिटी मृगांक शेखर कहा मुताबिक पुलिस टीम फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर गुल सनुव्वर को पेशी पर लेकर जा रही थी। पुलिस वैन चिकावटी मोड़ पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

दरोगा रामसंजीवन निवासी चतेला कंदोरा, जालौन
सिपाही (चालक) चंद्रपाल निवासी मानगढ़ी, मथुरा
सिपाही बलवीर निवासी बीरा छोटा, सासनी, हाथरस
सिपाही रघुवीर, निवासी कूपा, सादाबाद, हाथरस
बंदी गुल सनुव्वर, निवासी सीकरी भोपा, मुजफ्फरनगर

ये भी पढ़ें  गंगा स्नान : दो बच्चे नदी में डूबे… बचाने को मां ने लगाई छलांग, एक की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link