NationalReligiousUttar Pradesh

अयोध्या : राम मंदिर में 6 जून से होंगे राम दरबार के दर्शन, 23 मई को स्थापित होंगी मूर्तियां

अयोध्या, 9 अप्रैल 2025:

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालु 6 जून से राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना 23 मई को की जाएगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसा कोई आयोजन नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि इन मूर्तियों का निर्माण जयपुर में सफेद संगमरमर से किया जा रहा है और ये मूर्तियां अप्रैल के अंत तक अयोध्या पहुंच जाएंगी। श्रद्धालु 6 जून से राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मंदिर का द्वितीय तल भी 6 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। पूर्ण निर्माण के बाद अहाते की दीवारों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसी दिन मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि मंदिर सहित सात अन्य मंदिरों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर में काम कर रही सभी क्रेनों को हटा लिया जाएगा और परकोटे के उत्तर और पूर्व दिशा में शेष कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा। बताया कि राम दरबार की सभी मूर्तियां अप्रैल के अंत तक अयोध्या पहुंच जाएंगी।

ये भी पढ़ें  अक्षय कुमार ने क्रिसमस पर फैंस को दिया सरप्राइज, 'वेलकम टू द जंगल' की झलक के साथ आई रिलीज डेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link