West Bengal

बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू नहीं होगा, CM ममता बनर्जी बोली सरकार करेगी रक्षा

कोलकाता, 9 अप्रैल 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी । उन्होंने कहा, “मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे कोई बांटकर राज कर सके।”

बनर्जी ने कहा, ” बांग्लादेश की स्थिति देखिए । इसे (वक्फ विधेयक) अभी पारित नहीं किया जाना चाहिए था।” वक्फ (संशोधन) विधेयक गुरुवार को लोकसभा द्वारा पारित कर दिया गया, जहां बीजद का कोई सदस्य नहीं है, तथा संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद शुक्रवार की सुबह राज्यसभा द्वारा भी इसे पारित कर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल : वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर हाईकोर्ट सख्त, कहा-आँखें बंद नहीं रख सकते, CAPF की तैनाती का आदेश जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link