West Bengal

पश्चिम बंगाल : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,  हादसे में 4 की मौत, कई घायल

नादिया, 8 फरवरी 2025

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में तीन महिलाओं सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कल्याणी के रथतला के भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक अन्य महिला घायल हो गई। नादिया में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 की मौत, 1 घायल

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “विस्फोट स्थल से चार लोगों को बचा लिया गया और बाद में उन्हें पास के जेएनएम अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर है।”  उन्होंने कहा, “हम मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं तथा यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक थे या नहीं।”  पुलिस के अनुसार विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद यूनिट में लगी आग पर अग्निशमन कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अगर CM पद मिले तो.... राजनीति में आने पर बोले - सौरव गांगुली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link