CrimeUttar Pradesh

इटावा: शादी समारोह में बधाई लेने गए किन्नरों पर दूसरे गुट ने हमला कर किया लूटपाट,5 घायल

अशरफ अंसारी

इटावा,14 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित भरथना रोड लक्ष्मण वाटिका में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब बधाई लेने पहुंचे किन्नरों के एक गुट पर हमलावरों ने हमला बोल दिया। हमले में पांच किन्नर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर किन्नर नंदिनी पांडे ने बताया कि वह अपने गुट के साथ शादी में बधाई लेने गई थीं, तभी कुछ फर्जी किन्नर भारी संख्या में पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गले की सोने की चेन, अंगूठियां और अन्य सामान भी लूट लिया।

नंदिनी पांडे ने जिन हमलावरों के नाम लिए हैं उनमें बेला उर्फ समीर, पूजा उर्फ जय हिंद, विभु यादव, करण जाटव, राघव राजपूत, तमन्ना उर्फ राहुल, काजल, परख और संजना आरिका शामिल हैं।

Advertisement

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि किन्नरों के बीच एरिया को लेकर विवाद होता है और पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इस मामले में जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  बिहार : जमीन विवाद में भाई-भाभी ने युवक को खंभे से बांधा पीटा, मिट्टी का तेल डाला जलाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link