Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि , बोले… संविधान हमारे अधिकारों का रक्षक

लखनऊ, 14 अप्रैल 2025:

अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों का रक्षक और हमारी संजीवनी है। लेकिन भाजपा ऐसे लोगों का समूह है जो बाबा साहब अंबेडकर को नहीं मानते, न ही संविधान और लोकतंत्र का सम्मान करते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सदियों से समाज में शोषण किया है।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर काम करेंगे। अखिलेश ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। करणी सेना के संबंध में कहा कि यह सेना भाजपा की है, जो प्रशासन के इशारे पर नंगा नाच कर रही है। जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। क्या संविधान और कानून का पालन करने वालों को यह शोभा देता है? आखिर जिम्मेदारी किसकी है?”

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “गोली मारने की साजिश भाजपा की पुरानी सोच है। महात्मा गांधी को भी इन्हीं ताकतों ने गोली मारी थी। भाजपा हिंसा में विश्वास रखने वाली पार्टी है।”

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जीवनभर भेदभाव और अपमान झेला। आज भी नकारात्मक ताकतें सक्रिय हैं और उनका जवाब पीडीए एकता से देना होगा।

ये भी पढ़ें  कृषि नवाचार को सम्मान : लखनऊ में 45 वैज्ञानिकों को पुरस्कार, डॉ. सत्य प्रकाश को लाइफटाइम अचीवमेंट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link