Uttar Pradesh

उड़ीसा से बिहार जा रहे टैंकर में मिला एक करोड़ का गांजा…दो तस्कर गिरफ्तार

हरेंद्र दुबे

कुशीनगर, 13 सितंबर 2025 :

यूपी के कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाने की पुलिस ने शनिवार को एक टैंकर से 5 कुंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जौनपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ बताई गई है।

तमकुहीराज थाने की पुलिस को इनपुट मिला था कि एक टैंकर (MH 48 J 1149) में अवैध गांजा उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने हाइवे पर तहसील गेट के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। टैंकर को रोककर तलाशी ली गई। टैंकर से 1-1 किलोग्राम के 500 पैकेट गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जौनपुर के सुरेंद्र प्रताप यादव और विजय कुमार चौहान के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। यह गिरोह उड़ीसा से टैंकरों में गांजा छिपाकर लाता है और अलग-अलग जगहों पर बेचता है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP विधानसभा में लगेगा हाईटेक AI कैमरा सिस्टम, हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link