NationalUttar Pradesh

गोरखपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, कई कार्यकर्ता हिरासत में

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 16 अप्रैल 2025:

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “सोनिया गांधी जिंदाबाद” और “प्रियंका गांधी जिंदाबाद” के नारे लगाए और केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल मैदान पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ है और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें  तमिलनाडु : चेन्नई में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से बलात्कार, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link