CrimeUttar Pradesh

लिव-इन में रह रहे युवक की पीटकर हत्या, प्रेमिका ने कहा ऐसा कि चकरा गयी पुलिस

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 18 अप्रैल 2025:

घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है जब प्रदीप अपनी प्रेमिका के घर से बाइक लेकर मुस्तफाबाद चौराहा पर गुटखा लेने गया था। लौटते समय, घर से महज 500 मीटर की दूरी पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसकी बाइक रोककर लाठी, डंडे और राड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही ढेर हो गया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो चुके थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की प्रेमिका का आरोप है कि देह व्यापार से जुड़े एक मामले में पुलिस की मदद करने और अदालत में गवाही देने के कारण एक दुष्कर्म के आरोपित ने अपने साथियों से सुपारी देकर यह हत्या करवाई है। फिलहाल पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा अनुराग सिंह और सहजनवां एसओ महेश चौबे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हत्या के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन गिरफ्तारी की मांग, हाइवे जाम किया...133 पर केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link