Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में सरकारी मास्टर साहब ने बच्चों संग मिलकर बनाए शराब के पैग, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

कटनी, 19 अप्रैल 2025

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उनका अपने छात्रों को कथित तौर पर शराब देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

बड़वारा ब्लॉक के खिरहनी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो को विभिन्न प्रखंडों के अधिकारियों को भेजा गया और बाद में शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि सिंह को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के तहत कदाचार, बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने के आरोप में तत्काल निलंबित कर दिया गया।

Advertisement

कथित वीडियो में एक व्यक्ति को एक कमरे में छोटे लड़कों को कप में पेय पदार्थ देते हुए दिखाया गया है, तथा वह उनमें से एक को पेय पदार्थ पीने से पहले उसमें पानी मिलाने के लिए कहता हुआ सुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें  चोरी कर भागे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link