CrimeUttar Pradesh

आगरा : अस्पताल में नकाबपोश युवकों का तांड़व, सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद

मयंक चावला

आगरा, 19 अप्रैल 2025:

यूपी के आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित समय हॉस्पिटल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10-12 नकाबपोश युवक अस्पताल में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने हॉस्पिटल में घुसते ही स्टाफ से मारपीट और तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर मेडिकल स्टोर से रुपये भी लूट लिए।

पूरा घटनाक्रम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

अस्पताल में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

Advertisement

जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत अस्पताल परिसर में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद से हुई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का अस्पताल स्टाफ से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में दर्जनों युवक हाथों में डंडे लेकर अस्पताल में घुस आए और उत्पात मचाने लगे।

तोड़फोड़ के साथ कैश लूटने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

आरोप है कि हमलावरों ने रिसेप्शन, टीवी, फ्रिज और अन्य कीमती सामानों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, मेडिकल स्टोर के काउंटर में रखे करीब 50 हजार रुपये भी लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  काशी तमिल संगमम 3.0 का आगाज, सीएम बोले उत्तर को दक्षिण से जोड़ रहा आयोजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link