Uttar Pradesh

गोरखनाथ मंदिर : सीएम योगी ने भगवान शिव का फलों के रस से किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर, 20 अप्रैल 2025:

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और समस्त सृष्टि के कल्याण की प्रार्थना की।

गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में योगी ने देवाधिदेव महादेव का पूजन करते हुए उन्हें बिल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने फलों के रस से रुद्राभिषेक किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन मठ के विद्वान पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद की रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रोच्चारण के साथ किया, जो हवन के साथ पूर्ण हुआ। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य, सुख, समृद्धि और शांति की मंगलकामना की।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  विशाल झांकियों के साथ सीतापुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र, 1000 श्रद्धालु शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link