NationalUttarakhand

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी बोले… नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

देहरादून, 23 अप्रैल 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह उनके सरकारी आवास पर आयोजित प्रातःकालीन बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सीएम धामी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह नृशंस हमला न केवल निर्दोष नागरिकों पर बल्कि देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं पीड़ित परिवारों के साथ अपनी पूरी सहानुभूति प्रकट करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अमित शाह के खिलाफ परिवाद में दूसरी गवाही नहीं हो सकी, अगली सुनवाई 19 फरवरी को

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link