NationalPolitics

अमित शाह के खिलाफ परिवाद में दूसरी गवाही नहीं हो सकी, अगली सुनवाई 19 फरवरी को

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 7 फरवरी 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपी-मला कोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दायर परिवाद में शुक्रवार को दूसरी गवाही नहीं हो सकी। वकील संघ की हड़ताल के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई और अब अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। यह मामला डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है।

धम्मौर के बनकेपुर सरैया निवासी रामखेलावन ने अपने अधिवक्ता जयप्रकाश के माध्यम से यह परिवाद दायर किया है। उनका आरोप है कि 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में अमित शाह ने अंबेडकर का नाम छह बार दोहराते हुए कहा था कि “यह एक फैशन बन गया है और इतनी बार भगवान का नाम लेने से सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।” याचिकाकर्ता का कहना है कि इस टिप्पणी से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

ये भी पढ़ें:

मामले में 15 जनवरी को परिवादी का बयान दर्ज हो चुका है। कोर्ट में सबूत के तौर पर पेपर कटिंग, बयान का वीडियो पेन ड्राइव में और वादी का जाति प्रमाण पत्र दाखिल किया गया है। रामखेलावन ने पहले 24 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय में मामला दायर किया। विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा की अदालत में यह मामला विचाराधीन है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Maruti Suzuki Fronx ने जीता देश का दिल, जानिए इसकी लोकप्रियता के 5 बड़े कारण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link