Madhya Pradesh

एमपी के इंदौर में फिर मिले कोरोना के 2 मरीज, एक महिला की मौत, शहर में हड़कंप

इंदौर, 23 अप्रैल 2025

इंदौर में कोरोना के 2 मरीज मिले हैं. कोविड पॉजिटिव महिला की किडनी की बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि युवक का इलाज जारी है. युवक देवास का रहने वाला है। कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। युवक को 3-4 दिन से सर्दी और खांसी थी. जब पास के अस्पताल में युवक की तबीयत सही नहीं हुई तो उसने अरबिंदो अस्पताल में दिखाया, जहां जांच करने पर वो कोविड पॉजिटिव पाया गया।

74 साल की बुजुर्ग महिला को किडनी की बीमारी थी :

दूसरी कोविड पॉजिटिव 74 साल की बुजुर्ग महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली थीं. उनको किडनी की बीमारी के कारण एडमिट करवाया गया था। उनको सीवियर सेप्टिक था. गंभीर हालत होने के कारण बुजुर्ग की कई तरह की जांच की गई, तो वो कोविड पॉजिटिव पाई गईं. हालांकि डॉक्टर्स के मुताबिक किडनी की बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  इंडिगो संकट : अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत... परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link