Uttar Pradesh

पहलगाम हमले के खिलाफ मिर्जापुर-काशी में फूटा जनाक्रोश, पाकिस्तान का पुतला दहन

लखनऊ,25 अप्रैल 2025 :

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में देश और प्रदेश में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में यूपी के मिर्ज़ापुर और वाराणसी में भी इसके विरोध में प्रदर्शन हुआ।

मिर्जापुर जनपद के ड्रमंडगंज बाजार में शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर जोरदार रोष मार्च निकाला। मार्च के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बहादुर सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जाए और आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहलगाम हमले को लेकर जनाक्रोश अपने चरम पर है। काशी की गलियों में लगातार विरोध रैलियों, कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने जहां पाकिस्तान का पुतला दहन कर

मृतकों को श्रद्धांजलि दी, वहीं शिवसेना के शास्त्री घाट से निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुस्लिम समुदाय ने भी दालमंडी से आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकालकर एकता और शांति का संदेश दिया। व्यापारी, वकील, सामाजिक संगठनों समेत आम जनमानस इस बर्बर हमले की निंदा करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। भारत माता मंदिर से शहीद उद्यान तक निकाली गई मौन पदयात्रा ने पूरे शहर को एक सूत्र में बांध दिया। काशीवासियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की एकता और शांति पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें  UP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : सातवें साल भी नहीं बढ़े दाम, EV चार्जिंग के लिए ये ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link