Uttar Pradesh

जानलेवा ओवरटेक : डंपर की चपेट में आई बाइक, दादा और नाती की मौत, बेटा गंभीर

अशरफ अंसारी

इटावा, 26 जून 2025:

यूपी के इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में बिधूना मार्ग पर बुधवार शाम एक डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में दादा और नाती की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

The Ho Halla को मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार सुरेंद्र सिंह, उनका बेटा प्रवेश सिंह और ढाई साल का नाती सुंदरपुर गांव में एक पारिवारिक निमंत्रण में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मंडी मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर डंपर की चपेट में आ गई।

इस हादसे में सुरेंद्र सिंह और उनके नाती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवेश सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इटावा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  रामभद्राचार्य का समर्थन, फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने कहा... वेस्ट यूपी मिनी नहीं, फुल पाकिस्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link