Uttar Pradesh

लंदन: पाकिस्तानी एम्बेसी में डिप्लोमेट ने भारतीयों को चिढ़ाया, कार्रवाई की मांग

अनमोल शर्मा

मेरठ, 26 अप्रैल 2025:

यूपी के मेरठ जिले में रहने वाले छात्र तेजस भारद्वाज ने लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में हुए प्रदर्शन को साझा किया। तेजस लंदन में किंग्स कॉलेज में मास्टर्स के स्टूडेंट हैं। छात्र तेजस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी ने भारतीय सेना के अभिनंदन की तस्वीर को दिखाकर आपत्तिजनक इशारे किये इसके बाद जोरदार नारे लगे।

लंदन में रह रहे मेरठ के छात्र तेजस ने साझा किया पहलगाम घटना पर भारतीयों के प्रदर्शन का वीडियो

पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर देश नहीं विदेश में रह रहे भारतीयों में भी गुस्सा भरा है। देश के विभिन्न राज्यों व जिलों से छात्र भी विदेशों में।पढ़ाई कर रहे हैं। यहां मेरठ में रहने वाले तेजस भारद्वाज भी लंदन के किंग्स कॉलेज में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। तेजस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के सामने हुए प्रदर्शन के बारे में बताया और कई अहम बाते साझा कीं।

Advertisement

कहा,आतंकी घटना का जश्न मनाते रहे पाकिस्तानी, अभिनन्दन की तस्वीर दिखाकर किये गलत इशारे

तेजस ने बताया कि हम लोग शांतिपूर्वक विरोध जताने पहुंचे थे लेकिन वहां मौजूद पाकिस्तानी हमारे वायु सेना के विंग कमांडर रहे अभिनन्दन की तस्वीर लगाकर डांस कर रहे थे। भारतीयों की तरफ पैर उठाकर गलत इशारे किये यही नहीं दूतावास की बॉलकोनी में खड़े पाकिस्तानी डिप्लोमेट भी भारतीय सैन्य अफसर अभिनन्दन की तस्वीर दिखाते हुए हाथ से गला काटने का इशारा कर रहे थे।

पीएम मोदी व यूके गर्वनमेंट से पाकिस्तानी डिप्लोमेट पर कार्रवाई की मांग रखी

ये देखकर वहां मौजूद भारतीयों में भी गुस्सा भर गया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। छात्र तेजस का कहना है कि इतना सब होने के बावजूद पाकिस्तान शर्मनाक हरकत कर रहे हैं। तेजस ने पीएम मोदी, यूके गवर्नमेंट और ब्रिटिश मेट्रोपोलिटन पुलिस से मांग की है कि हमारे सैन्य अफसर अभिनन्दन की तस्वीर दिखाकर आपत्तिजनक इशारे करने वाले पाकिस्तानी डिप्लोमेट पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी: थप्पड़ कांड से आहत BJP विधायक योगेश वर्मा ने छोड़ा विधानसभा सत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link