CrimeUttar Pradesh

घर पर फहराया फिलिस्तीन का झंडा…मकान मालिक गिरफ्तार

अनमोल शर्मा

मेरठ, 26 अप्रैल 2025:

यूपी के मेरठ जिले में एक मकान मालिक ने घर की छत पर फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया। हवा में लहराते इस झंडे का किसी ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने झंडे को उतारकर दर्ज किया केस

ये भी पढ़ें:

मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की माधवपुरम कॉलोनी का है। यहां एक घर की छत पर फिलिस्तीन का झंडा लगाने का मामला सुर्खियों में छा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मकान मालिक आजम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच में मकान मालिक ने बताया कि उसका नाबालिग बेटा और दोस्तों ने चंदा इकट्ठा करते समय झंडा लगाया था। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडे को उतारा और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा पंजीकृत किया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  काशी विश्वनाथ में श्रावण मास का भव्य आगाज... मंदिर में मंगला आरती, भक्तों पर बरसाए फूल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link