Uttar Pradesh

मेरठ : सड़क पर बनाए गए इज़राइल के झंडे, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

अनमोल शर्मा

मेरठ, 27 अप्रैल 2025:

यूपी के मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ क्षेत्र स्थित गांव अगवानपुर में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सड़क पर इजराइल के झंडे बनाए जाने का मामला सामने आया है। सड़क पर एक नहीं बल्कि कई जगह पेंट से इजराइल के झंडे बनाए गए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

मामले की सूचना मिलते ही थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर बनाए गए झंडों को तुरंत मिटवा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:

एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि अगवानपुर गांव में सड़क पर इजराइल के झंडे बनाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झंडों को हटवा दिया था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मंगल, सूर्य और चंद्रमा का बना महासंयोग, जानिए आज किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link