Uttar Pradesh

डॉ. अंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ पर बवाल, सपा की होर्डिंग पर SC/ST आयोग सख्त

लखनऊ, 1 मई 2025

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से लगाई गई एक होर्डिंग को लेकर यूपी में सियासी घमासान छिड़ा है। पोस्टर में डॉ. अंबेडकर की आधी फोटो हटाकर उसकी जगह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ दी गई है। इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा आक्रामक है।

पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश, रिपोर्ट भी मांगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त, लखनऊ को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर 5 मई तक पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि यह कृत्य बाबा साहब का घोर अपमान और दलित समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को इस पर माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा ने सपा पर लगाया दलितों के अपमान का आरोप

मालूम हो कि इस मामले को लेकर बुधवार को प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। लखनऊ के अंबेडकर चौराहा सहित कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सपा पर दलितों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें  कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचे सांसद सुमन, कहा…हमला पीडीए पर हुआ, मुकाबला करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link