Uttar Pradesh

कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचे सांसद सुमन, कहा…हमला पीडीए पर हुआ, मुकाबला करेंगे

मयंक चावला

आगरा, 28 मार्च 2025:

यूपी के आगरा जिले से सांसद रामजीलाल सुमन राणा सांगा पर दिए गए बयान पर उपद्रव के बाद एक बार फिर से अपने घर पहुंचे। घर और अपनी कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद सुमन मीडिया से भी रूबरू हुए और कहा कि ये हमला मुझ पर नहीं विचार और पीडीए पर किया गया है इसका मुकाबला करेंगे।

राणा सांगा पर बयान के बाद करणी सेना ने किया था घर पर हमला

ये भी पढ़ें:

बता दें कि राज्यसभा में राणा सांगा पर दिए गए अपने बयान से सपा के सांसद रामजीलाल सुमन चर्चा में हैं। सियासत उस समय गरमा गई जब करणी सेना ने सांसद की नामौजूदगी में उनके आगरा स्थित आवास पर हमला बोल दिया। सीएम भी उसी दिन जिले के एक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसी के बाद सपा मुखिया ने अपनी टिप्पणी दी तो रामगोपाल और शिवपाल यादव ने आगरा जाकर सुमन से मुलाकात की। इस दौरान ईद के बाद आंदोलन का एलान भी किया गया। फिलहाल एफआईआर के बाद भी आरोपी करणी सेना का मुखिया ओकेन्द्र अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Advertisement

आगरा में आवास पर बढ़ी सुरक्षा, मीडिया से रूबरू होकर भड़ास निकाली

इसी बीच एक बार फिर सांसद सुमन अपने आगरा स्थित आवास पर पहुंचे। इस दफा माहौल बदला हुआ था। घर के चारो तरफ पुलिस का पहरा है वहीं सांसद सुमन की सुरक्षा पर भी एहतियात बरती जा रही है। शुक्रवार की रात सांसद सुमन मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि हमारे घर पर हमला एलान करके किया गया। उनका इरादा हमारे परिवार को नष्ट करने का था। हमला बताता है कि कानून का नही जंगल का राज है। हमारी राजनीति से कोई इत्तेफाक नहीं रखता तो जनतांत्रिक तरीके से विरोध किया जा सकता है। कानून के उल्लंघन की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती।

गंगाजल से सीएम आवास धोने का किया जिक्र

सांसद सुमन यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हमला विचारो पर है ये वही लोग हैं जो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब मुख्यमंत्री नहीं रहे उन्होंने आवास खाली किया तो इन लोगों ने उसे गंगा जल से धोया ये वही लोग हैं जो कमजोर दलित वर्गों की बारात नहीं चढ़ने देते ये वही लोग है जो मुसलमानों की नीयत पर शक करते हैं ये हमला रामजीलाल सुमन पर हमला नहीं पीडीए पर हमला है इसका मजबूती से मुकाबला किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनता UP : माएर्स्क ने जताई निवेश विस्तार में रुचि, CM योगी संग अहम बैठक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link