Uttar Pradesh

पहलगाम घटना का हो रहा था विरोध… राकेश टिकैत पर फूटा गुस्सा, गिरी पगड़ी

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर, 3 मई 2025:

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को संगठनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। धक्का मुक्की हुई नारे लगे और उनकी पगड़ी भी गिर गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शहर बंद कर हिंदूवादी संगठनों ने निकाला जुलूस

ये भी पढ़ें:

दरअसल तमाम हिंदूवादी संगठन पहलगाम आतंकी घटना का विरोध करने के लिए टाउन हॉल के मैदान में जुटे थे। इस दौरान शहर बंद का आह्वान भी किया गया था। शहर के प्रतिष्ठान बंद रहे। हिंदू संगठनों ने जुलूस निकाला फिर सभा हुई। यहां राकेश टिकैत पहुंचे तो विरोध होना शुरू हो गया। लोग सिंधु नदी के पानी बंद करने को लेकर उनके बयान की चर्चा करते हुए हंगामा करने लगे।

Advertisement

पहले हुई हूटिंग फिर धक्का मुक्की में गिरी टिकैत की पगड़ी, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

राकेश टिकैत ने सम्बोधन देने की कोशिश की तो पहले आगे खड़े लोगों ने हूटिंग की फिर बात बिगड़ गई। लोग धक्का मुक्की करने पर उतर आए। पुलिस उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करने में लग गई। इसी दौरान किसी ने कोई हरकत की जिससे उनकी पगड़ी सिर से गिर गई हालांकि फौरन उन्हें पगड़ी वापस मिल गई लेकिन माहौल भांपकर उन्हें वहां से निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी व गृहमंत्री शाह कल बांटेंगे सिपाहियों को नियुक्ति पत्र, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link