Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : महापंचायत में जुटे किसान, राकेश टिकैत को पगड़ी बांधी… तबीयत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर, 3 मई 2025:

जन आक्रोश रैली के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का-मुक्की और पगड़ी गिराने की घटना को लेकर शनिवार को किसानों में आक्रोश देखा गया। इस घटना के विरोध में सिसौली में महापंचायत बुलाई गई, जिसमें भारी संख्या में भाकियू पदाधिकारी और किसान शामिल हुए।

राजकीय कॉलेज मैदान में पंचायत, टाउनहॉल कूच का एलान

घटना के विरोध में जीआईसी मैदान पर महापंचायत का आयोजन किया गया। सभा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आरोपियों को चेतावनी देते हुए टाउनहॉल कूच का ऐलान किया। सभा में सपा और रालोद नेताओं ने भी भाग लिया और समर्थन जताया।

ये भी पढ़ें:

महापंचायत में सैकड़ों किसानों की मौजूदगी रही। इस दौरान टिकैत को प्रतीकात्मक रूप से फिर से पगड़ी पहनाई गई, जिसके लिए उन्होंने आभार जताया। हालांकि, कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरी जांच में उनका बीपी बढ़ा पाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह दोबारा सभा में लौटे, हालांकि बाद के मार्च में शामिल नहीं हो सके।

Advertisement

राकेश टिकैत बोले… ‘हमने आरोपियों को माफ किया’

जनसभा को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि हमने आरोपियों को माफ कर दिया है। मुकदमे बुजदिल करते हैं, हम बहादुर कौम हैं। महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम गद्दारी नहीं सहेंगे, जरूरत पड़ी तो जान दे देंगे। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी गृह मंत्री की है और उनके इस्तीफे की मांग की।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, एक हिरासत में

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के मुताबिक कल हुई घटना के खिलाफ अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

मालूम हो कि शुक्रवार टाउनहॉल मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में राकेश टिकैत का विरोध हुआ था। हिंदू संगठनों और कुछ व्यापारियों ने उनका मंच से विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनकी पगड़ी गिर गई और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकलना पड़ा।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, होलिका दहन शोभायात्रा में होंगे शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link