Uttar Pradesh

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर की साफ्ट में फंसी साड़ी, महिला का सिर हुआ धड़ से अलग

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 6 मई 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र के बिलरा पटेहरा गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालगंज क्षेत्र के बरौंधा गांव निवासी गौरी देवी (55) पत्नी स्व. लालमणि कोल अन्य श्रमिकों के साथ बिलरा पटेहरा गांव में अशोक सिंह के मकान की छत ढलाई के कार्य में लगी हुई थीं।

सोमवार आधी रात के करीब निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर से जुड़ी मिक्सर मशीन अचानक बंद हो गई। जब श्रमिक और मिक्सर मशीन संचालक मौके पर पहुंचे, तो देखा कि गौरी देवी की साड़ी ट्रैक्टर की साफ्ट में फंस गई थी, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद मिक्सर मशीन का संचालक शव को महिला के घर भिजवाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका गौरी देवी का इकलौता पुत्र विकास पुणे (महाराष्ट्र) में मजदूरी करता है, जो मां की मौत की खबर सुनते ही तुरंत घर के लिए रवाना हो गया है। 15 वर्षीय पुत्री अंतिमा मां की मौत से बेसुध हो गई है। ड्रमंडगंज के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि महिला की मौत मिक्सर मशीन से जुड़े ट्रैक्टर की साफ्ट में साड़ी फंसने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा...गडकरी से मिले धामी, राज्य की सड़कों को लेकर रखी मजबूती से बात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link