Uttar Pradesh

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम… यूपी में रेड अलर्ट

लखनऊ, 7 मई 2025:

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार रात सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त किया।

इस ऑपरेशन के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से डीजीपी प्रशांत कुमार की ओर से जानकारी दी गई कि सेना की कार्रवाई के मद्देनज़र राज्य में रेड अलर्ट लागू कर दिया गया है।

सभी फील्ड यूनिट्स को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि यूपी पुलिस पूरी तरह सतर्क है, पर्याप्त संसाधनों से लैस है और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। जय हिंद!

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी : मौलाना साजिद के खिलाफ केस दर्ज, दो और तहरीर दीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link