Uttar Pradesh

BRD मेडिकल कॉलेज: हॉस्टल के रूम में मिली जूनियर डॉक्टर की लाश, 3 माह पहले हुई थी शादी

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 11 जुलाई 2025

यूपी के गोरखपुर जिले में स्थित BRD मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 32 साल के जूनियर डॉक्टर की लाश मिली है। शुक्रवार की सुबह हॉस्टल के कर्मियों ने उसका शव बेड पर पड़ा देखा। पुलिस दरवाजा तोड़कर रूम में दाखिल हुई। शुरुआती जांच में खुदकुशी की आशंका जाहिर की गई है। जूनियर डॉक्टर केरल का रहने वाला है और 3 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें:

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर केरल का युवक डॉ. अभिशू एनेस्थीसिया में पीजी की पढ़ाई कर रहा था। हॉस्टल में उसे ग्राउंड फ्लोर पर ही रूम नम्बर 25 एलॉट हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब वह मेडिकल कॉलेज नहीं आए तो स्टाफ ने उनको कॉल किया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी उनका पता करने के लिए हॉस्टल पहुंचे। वहां कमरा अंदर से बंद था। कर्मचारियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो लाश बेड़ पर पड़ी थी।

Advertisement

कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और गुलरिहा थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई। जांच की तो डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरे कमरे को सील कर दिया। फॉरेंसिंक टीम और पुलिस मौके पर है। हॉस्टल में उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि आशंका व्यक्त की गई है उसने कोई इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है। केरल में रह रहे परिवार को भी सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ से अयोध्या जा रहे हैं ठहरिए...बाराबंकी में मिलेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए पूरा डिटेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link